अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा सेना के नाम पर कर रही राजनीति : शैलजा

Edited By kamal, Updated: 21 Apr, 2019 09:59 AM

politics in the name of bjp army to hide its drawbacks shailja

हरियाणा में कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा को....

हरियाणा में कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा को रण में उतारा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं 4 बार लोकसभा सांसद रह चुकी कु.शैलजा प्रदेश कांग्रेस की कद्दावर नेता हैं। हरियाणा की राजनीति एवं लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कुछ खास मुद्दों पर उनके विचार प्रस्तुत हैं :

प्रश्र : हरियाणा की राजनीति में जातीय समीकरण चुनाव को कैसे प्रभावित करते हैं?
उत्तर : प्रदेश की अन्य पाॢटयां जाति कार्ड खेलती हैं परन्तु अब जनता इन प्रपंचों को समझ चुकी है तो चुनावों पर इसका असर नहीं होगा। सत्तासीन भाजपा इसको अपना राजनीतिक स्टंट समझ सकती है। 

प्रश्र : दलित नेता होने के नाते आपको भाजपा का दलितों के प्रति नजरिया कैसे लगता है?
उत्तर : राष्ट्रीय आपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में सर्वाधिक अपराध दलितों पर ही हुए हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा दलितों के प्रति कैसा रवैया रखती है। प्रदेश में महिलाओं एवं लड़कियों पर अत्याचारों की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में निर्भया फंड को भी खर्च नहीं किया गया। 

प्रश्र : जहां सत्ता पक्ष जाट-गैर जाट की राजनीति कर रहा है तो क्या वहीं कांग्रेस का आरक्षित सीट पर दलित नेता को चुनाव लड़वाना सही कदम है?
उत्तर : मेरा मानना है कि भाजपा को पता है कि वह हार रही है इसलिए वह ऐसा प्रोपोगंडा रच रही है। कांग्रेस का उद्देश्य सबको साथ लेकर चलना है। 

प्रश्र : क्या आप मानती हैं कि कांग्रेस को अन्य पाॢटयों की तुलना में महिलाओं से अधिक समर्थन प्राप्त होगा?
उत्तर : निश्चित तौर पर हमने अपने मैनीफैस्टो पर महिला सुरक्षा को अहम मुद्दा माना है। राज्यसभा में भी कांग्रेस ने ही महिला आरक्षण बिल पारित किया था। 

प्रश्र : प्रदेश कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है,क्या इसका प्रभाव चुनावों पर पड़ेगा?
उत्तर : ऐसा बिल्कुल नहीं है। कांग्रेस पहले भी ऐसी परीक्षाओं से गुजरी है। चुनाव सिर पर आते ही सारे पार्टी नेता एकजुट हो जाते हैं।

प्रश्र : कांग्रेस पार्टी गुटबाजी विशेषकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर के बीच की खाई को पाट नहीं सकी है? 
उत्तर : मैंने पहले भी कहा है कि हमने परिवर्तन यात्रा में साथ काम किया है और हर कोई लोकसभा चुनावों में एक-दूसरे की मदद कर रहा है।

प्रश्र : क्या आप खुद को हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर संभावित उम्मीदवार मानती हैं?
उत्तर : हमारा सबसे पहला लक्ष्य प्रत्येक लोकसभा सीट को जीतना है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। 

प्रश्र : मोदी लहर के चलते क्या आपका ऐसा सोचना संभव है?
उत्तर: किस लहर की बात कर रहे हैं आप,मोदी लहर वर्ष 2014 की बात थी,अब तो जनता मोदी व मोदी सरकार के विरुद्ध फतवा जारी करके बैठी है।

 
प्रश्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव एवं जींद उपचुनाव जीता है। आप उनके जीत के घोड़ों पर लगाम कैसे कस सकते हैं?
उत्तर : जहां तक निगम चुनावों की बात है,कांग्रेस ने वह चुनाव लड़े ही नहीं। कुछ व्यक्तियों को कांग्रेस ने समर्थन जरूर दिया था। जींद उपचुनाव में भाजपा ने सभी प्रकार के हथकंडे अपनाए थे। वैसे भी कांग्रेस ने वह सीट लंबे समय से नहीं जीती थी परन्तु अब स्थितियां बदल गई हैं।
 
प्रश्र : क्या आपको लगता है कि जाति आधारित आरक्षण होना चाहिए या आॢथक पात्रता को अधिमान होना चाहिए?
उत्तर : मेरा विश्वास है कि पात्र लोगों को सामाजिक एवं आॢथक आरक्षण मिलना चाहिए। हमारे शासनकाल दौरान हमने जाटों को आरक्षण दिया परन्तु उनके आॢथक मापदंड पर भी काम किया।

प्रश्र : पुलवामा आतंकी हमले पर आपकी पार्टी द्वारा टीका-टिप्पणी की गई। आप भाजपा के राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कैसे अपनी बात रखेंगे?
उत्तर : हाल ही में भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का जो मुद्दा चुनावों दौरान उठाया है ऐसा उन्होंने इसलिए कहा कि उनके पास दिखाने को कुछ नहीं है। अपनी सरकार द्वारा की गई गलतियों को छिपाकर सेना के नाम पर भाजपा ओछी राजनीति कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!