कंप्यूटर टीचर्स पर पुलिसिया कहर, 35 से ज्यादा घायल

Edited By Deepak Paul, Updated: 31 May, 2018 11:02 AM

police torture over computer teachers 35 injured

कम्प्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने बुधवार दोपहर तक आदेश जारी न होने के बाद सेक्टर-5 धरना स्थल से शिक्षा सदन की तरफ कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हैफेड चौक के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग किया जिसमें 35 से...

पंचकूला(आशीष): कम्प्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने बुधवार दोपहर तक आदेश जारी न होने के बाद सेक्टर-5 धरना स्थल से शिक्षा सदन की तरफ कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हैफेड चौक के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग किया जिसमें 35 से अधिक  कम्प्यूटर टीचर्स घायल हो गए। घायलों को समय पर एम्बुलेंस न मिलने पर वहीं कहराते रहे। 

राजकुमार सैनी आए कम्प्यूटर टीचर्स के पक्ष में  कम्प्यूटर टीचर्स पर हो रहे लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को सैनी धरनास्थल पर पहुंचे और लाठीचार्ज की निंदा की और खट्टर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को दबाने की कोशिश न करें। 

प्रदर्शन में ये हुए घायल 
राजबाला पंचकूला, गुरमीत पंचकूला, रजिया यमुनानगर, राजकुमार कैथल, रिंकू भिवानी, पुनीत करनाल, सुरजीत सिरसा, सुनील करनाल, सुशील हिसार, सुनील गुरुग्राम, जगबीर जींद, हरिकेश जींद, बंटी हिसार, राजिंदर सोनीपत, देवेंद्र जींद, प्रदीप सिरसा,विपिन भिवानी,रविंद्र अम्बाला, कुलदीप जींद, विनोद सिरसा, अजय दादरी, मीनाक्षी गुरुग्राम, मुकेश पानीपत, गीता अम्बाला, सरोज रोहतक, विक्रम जींद, सोनू रोहतक, उमेश कुरुक्षेत्र, नरेश सिरसा, उमेश रोहतक को चोटें आई हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!