Edited By kamal, Updated: 06 Apr, 2019 11:25 AM
अपने पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाडया रांगड़ान निवासी अशोक अपने परिजनों सहित कैमरी...
हिसार(ब्यूरो): अपने पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाडया रांगड़ान निवासी अशोक अपने परिजनों सहित कैमरी रैली में सी.एम. से मिलने गए। रैली स्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस ने उनको रोक लिया। पीड़ित अशोक ने कहा कि सी.एम. से मिलवा दो, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करनी है, लेकिन पुलिस ने वहां से हटाकर कैमरी रोड किसी मकान में बंद कर दिया।
पीड़ित अशोक ने पुलिस पर पिटाई करने व गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। कैमरी रोड एरिया में जब आजाद नगर थाना पुलिस अशोक को ले जाने लगी तो महिलाएं पुलिस की गाड़ी के आगे बैठ गई। उसके बाद उन सभी को थाने ले जाया गया। शाम को पुलिस ने उनको छोड़ दिया। फिर पीड़ित पक्ष के लोग उपायुक्त अशोक कुमार मीणा से मिलने पहुंचे। उपायुक्त ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।