Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2020 08:41 AM
टोहाना में एक युवक ने नशे की गलत संगत के चलते मोटरबाइक को चोरी कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चन्द घण्टों में ही.....
टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में एक युवक ने नशे की गलत संगत के चलते मोटरबाइक को चोरी कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चन्द घण्टों में ही इसे टोहाना के चंडीगढ़ रोड से गिरफतार कर लिया।
जानकारी के अनुसार टोहाना में पिछले दिनों खनौरा निवासी राजविन्द्र शहर में अपने रिश्तेदार को अस्पताल में खाना देने आया था। तभी उसकी बाइक अज्ञात चोर ने चुरा ली थी। इसके बाद उसके द्वारा लॉकडाउन के चलते पुलिस को देरी से शिकायत दी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज इस बाइक चोर को दबोच लिया। तमाम जानकारी में इसके द्वारा अन्य किसी भी वारदात में शामिल होना नहीं पाया गया। इसे नशे का आदि माना जा रहा है। इस चेार ने खुद भी कबूला कि नशे के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।