Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Nov, 2018 09:25 AM
पहले उसने अपने ही गांव की लड़की से जबरन मैरिज की। बाद में पुलिस प्रोटैक्शन ली। इसके बाद अपनी जीवन संगिनी का अपने दोस्तों से यौन शोषण करवाया। अब युवती की शिकायत पर महिला थाना....
जींद(प्रदीप): जींद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहले लड़के ने अपने ही गांव की लड़की से जबरन मैरिज की। बाद में पुलिस प्रोटैक्शन ली। इसके बाद अपनी जीवन संगिनी का अपने दोस्तों से यौन शोषण करवाया। अब युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू की है। जींद सदर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक युवती ने शिकायत में बताया कि उसे गांव के ही दीपक ने प्यार में फांस लिया था।
10 अगस्त को जब वह पढऩे के लिए कालेज आई हुई थी तो उसी दौरान दीपक ने उसके दोस्त दर्शन तथा राजीव के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। बाद में दीपक ने उसके साथ जबरन शादी रचा ली। एक ही गांव के होने के कारण उन्होंने पुलिस प्रोटैक्शन भी ले ली। 3 दिन बाद पुलिस प्रोटैक्शन को छोड़कर हिसार में किराए के कमरे पर रहने लगे। यहां पर प्रवीन, जसबीर, हिमांशु तथा सचिन ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह हिसार को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भादू गांव में रहने लगे। यहां भी दीपक और उसके दोस्त अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म तथा यौन शोषण का सिलसिला लगातार जारी रहा। युवती ने शिकायत में कहा कि दीपक के पिता सतीश ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की।किसी तरह वह दीपक के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई और घटना के बारे में परिजनों को अवगत करवाया।
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मैडीकल परीक्षण करवाकर दीपक, उसके भाई हिमांशु, पिता सतीश, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भादू गांव के अजय, दर्शन, राजीव, प्रवीन, सचिन, जसबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। डी.एस.पी. पुष्पा खत्री ने बताया कि 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच के सिलसिले में हिमाचल पुलिस से भी सम्पर्क साधा जा रहा है।