Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2022 02:06 PM
महिला को पिटने से बचाने गए पुलिस वाले खुद ही मार खाकर वापस लौट आए। घटना बादशाहपुर में हुई। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) : महिला को पिटने से बचाने गए पुलिस वाले खुद ही मार खाकर वापस लौट आए। घटना बादशाहपुर में हुई। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, फाजिलपुर निवासी सुशीला ने फोन पर सूचना दी कि उसका बेटा विनोद उसे बुरी तरह से पीट रहा है। इस पर एसआई वेद प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही महिला का बेटा विनोद व सुंदर पाल घर से बाहर निकल आए और पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसकी सूचना बादशाहपुर थाना पुलिस को देकर मौके पर बुलवाया गया और आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया जोकि नशे की हालत में थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)