मनचलों की अाई शामत, पुलिस ने प्रदेश में में चलाया ऑपरेशन दुर्गा (Pics)

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 05:07 PM

police operated durga in the state

अब प्रदेश में उन मनचले और मजनुओं की खैर नहीं है, जो आती-जाती लड़कियों के साथ छेड़खानी कर फब्तियां कसते हैं। क्योंकि प्रदेश सरकार ने योगी आदित्यनाथ...

रोहतक (दीपक भारद्वाज):अब प्रदेश में उन मनचले और मजनुओं की खैर नहीं है, जो आती-जाती लड़कियों के साथ छेड़खानी कर फब्तियां कसते हैं। क्योंकि प्रदेश सरकार ने योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर प्रदेश में ऑपरेशन दुर्गा अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसका जिम्मा सीएम फ्लाईंग स्क्वायड को सौंपा गया है। रोहतक जिले में सीएम फलाईंग स्क्वायड रेलवे स्टेशन, वैश्य काॅलेज, सीटी थाना क्षेत्र सहित विभिन्न जगहों पर यह अभियान चलाया। हालांकि फिलहाल शरारती तत्व और मनचलों से पुछताछ कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। लेकिन अगर भविष्य में वे इस तरह की गतिविधियों में सम्मलित पाए जाते हैं तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अगर किसी चौराहे, कॉलेज, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन आवारा युवकों से पूछताछ शुरू हो जाए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब मनचले व मजनूओं की खैर नहीं है, प्रदेश में सीएम फलाईंग स्क्वायड ने आॅपरेशन दूर्गा अभियान की शुरूआत कर दी है। यह स्क्वायड सादी वर्दी में अपनी कार्रवाई करती है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहती है। रोहतक जिले में इस स्क्वायड ने अपने इस अभियान के तहत कई जगहों पर युवकों से पुछताछ कर कागजात देखे गए, यही नहीं लड़कियों से भी पुछा कि उनके साथ कोई छेड़खानी या फब्तीयां कसने की कोई घटना तो नहीं हो रही है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):कुरुक्षेत्र में महिला पुलिस, सीआईडी और सीएम सेल के सदस्यों ने सादी वर्दी में महिला कॉलिज और स्कूलों के सामने एंटी रोमियो अभियान चलाया जिसमे काफी मजनुओं को पुलिस ने पकड़ा और उनकी उठक बैठक करवाई। इतना ही नहीं कई मजनुओं को थाने भी भेजा गया। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। महिला पुलिस ने डीएन कॉलिज में महिला पुलिस की कर्मचारियों को सादी वर्दी में खड़ा कर दिया और वहा पर आए मजनुओं को पकड़ लिया और उन्हें सबक सिखाया।


फतेहाबाद (गौतम तारीफ):फतेहाबाद मे गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाईंग की ओर से एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग आवापा घूम रहे युवकों के बाईक भी जब्त किए गए। यह अभियान 2 दिन तक जारी रहेगा। इस अभियान पर विशेश नजर स्कूल और कॉलेज पर रहेगी।

झज्जर (प्रवीण धनखड़):सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आदेशानुसार एंटी रोमियो टीम ने झज्जर जिले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मनचलों पर शिकंजा कसा। टीम के अभियान को देखते हुए मनचले गलियों में तीतर-भीतर होते दिखाई दिए। टीम के सदस्यों का जिले में यह पहला अभियान था। जिससे पूरे जिले के मनचलों में सनसनी फैल गई है। टीम के सदस्यों ने पहले ही दिन छापेमारी के दौरान लड़कियों पर तंज कसने वाले व छेड़खानी करने वाले आधा दर्जन से ज्यादा मनचलों पर शिकंजा कसा। जिले में दो टीम गठित की गई है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा जवान तैनात हैं। टीम के सदस्यों ने पहले दिन सुबह 9 बजे स्कूल कॉलेज के टाईम पर ही अभियान शुरू किया और दोपहर कॉलेज व स्कूल की छुट्टी के समय समापन हुआ। टीम के इस अभियान से जहां जिले के रोमियों व मजनुओं में दहशत का माहौल बना है तो वही आम लोग इस अभियान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!