Edited By Isha, Updated: 07 May, 2022 04:11 PM
शहर से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर बसताड़ा टोल प्लाजा पर चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद यहां पुलिस ने निगहबानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को जीटी रोड और शहर के आठ नाकों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पानीपत: शहर से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर बसताड़ा टोल प्लाजा पर चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद यहां पुलिस ने निगहबानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को जीटी रोड और शहर के आठ नाकों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ होटल-ढाबों की भी तलाशी ली गई। एसपी शशांक कुमार सावन ने आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों पर खास सतर्कता बरती जा रही है।
करनाल पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर ऑपरेशन को अंजाम दिया। आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने जीटी रोड पर गांव गांजबड़ से समालखा तक चेकिंग अभियान चलाया। नाकों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। जीटी रोड पर स्थित ढाबों और होटलों को खंगाला गया।