धरना स्थल से उठाने के लिए पहुंचा पुलिस बल, छात्रों ने किया विरोध

Edited By kamal, Updated: 04 Apr, 2019 06:10 PM

police force students taken to raise them from the site of protest

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज पुलिस व प्रशासन के अधिकारी धरने पर बैठे छात्रों को उठाने...

कुरुक्षेत्र (धमीजा): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज पुलिस व प्रशासन के अधिकारी धरने पर बैठे छात्रों को उठाने के लिए धरनास्थल पहुंच गए लेकिन छात्र धरना खत्म न करने पर अड़े रहे। इस पर छात्रों और अधिकारियों के बीच नोक-झोंक हुई। पुलिस ने रस्से लगाकर धरनास्थल की घेराबंदी कर ली। दर्जनभर पुलिस जवानों को मौके पर बुला लिया गया। नोक-झोंक के दौरान लाठीचार्ज करने की भी नौबत आ गई लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति केबैनर तले 19 विद्यार्थयों का निष्कासन रद्द करवाने की मांग को लेकर 2 छात्राओं सहित 7 विद्यार्थी 7वें दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे। 

पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों को बुलाकर छात्रों को जबरदस्ती उठाने की भी कोशिश की। तहसीलदार भी धरनास्थल पर पहुंचे और छात्रों से बात करके विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर से मिलने गए। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र दीपेंद्र बराड़ की हालत खराब है जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। अन्य छात्रों की हालत भी नाजुक है। आज की भूख हड़ताल में मनरेगा मजदूर यूनियन, एस.ओ.एस.डी. छात्र संगठन, आवाज मंच, स्वराज इंडिया पार्टी, हरियाणा अध्यापक संघ, नागरिक मंच कुरुक्षेत्र, भारतीय किसान यूनियन, आई.एन.एल.डी. स्टूडैंट्स आर्गेनाइजेशन (आई.एस.ओ.), जाट कालेज हिसार, जनसंघर्ष मंच हरियाणा ने समर्थन दिया।

जनसंघर्ष मंच के फूल सिंह, मनरेगा मजदूर यूनियन के नरेश कुमार, एस.ओ.एस.डी. से कविता विद्रोही, आवाज मंच से मलखान सिंह, स्वराज इंडिया पार्टी से बलबीर सिंह, हरियाणा अध्यापक संघ से रामफल, नागरिक मंच हरियाणा से प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन से कर्म सिंह ने बताया कि विद्यार्थयों पर तानाशाही नहीं चलेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!