घरों से जेवरात चुराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Edited By Shivam, Updated: 10 Jul, 2020 06:37 PM

police arrested 3 accused for stealing jewelry from homes

घरों से जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के गहने भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी त्रिखा कालोनी बल्लभगढ़ के निवासी है। जिनमें अनिल,...

फरीदाबाद (सूरजमल): घरों से जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के गहने भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी त्रिखा कालोनी बल्लभगढ़ के निवासी है। जिनमें अनिल, कवर्सेन, प्रिंस उर्फ रंगा शामिल है। 

थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शहर बल्लभगढ़ थाना एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बल्लभगढ़ एरिया से गिर तार किया गया है आरोपियों से उपरोक्त चोरी की वारदात सुलझाई गई है। 

उपरोक्त वारदात में आरोपियों से सोने के कड़े, ब्रेसलेट, 3 सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल ,2 जोड़ी सोने के कुंडल, सोने का हार, 1 जोड़ी सोने की झुमकी के अलावा कई आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपीयों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!