Edited By Naveen Dalal, Updated: 29 Jun, 2019 04:36 PM
फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने हेरोईन सप्लाई करने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार...
फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने हेरोईन सप्लाई करने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मां-बेटा बाइक पर सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे और दोनों को मिनी बाइपास पर पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कम्बोज ने बताया कि आरोपी मां-बेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले में जांच शुकु कर दी है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ में पता चला है कि महिला का बड़ा बेटा दिल्ली से नशा लेकर आता है और यहां फतेहाबाद में महिला अपने छोटे बेटे के साथ नशा सप्लाई करती है। बता दें कि पुलिस ने महिला और उसके बेटे को बाइक पर 100 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए जाते हुए मिनी बाइपास पर गिरफ्तार किया है।