Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Feb, 2019 06:07 PM
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सोनीपत में अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे...
सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सोनीपत में अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे। कार्यकर्ताओ के बीच केक काटकर अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर शब्दवार किया। तंवर ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने झूठे वादे और जनता को गुमराह करने का काम किया है। लेकिन जनता इस बार उनका साथ नहीं देगी।
अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा ओर उनकी सरकार को जुमलों की सरकार बताया। जिस तरीके से राजनीतिक तैयारी चल रही है उससे साफ है कि लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हो सकते है। जिसके लिए देश की जनता भी पूरे तरीके से तैयार है।
वहीं तंवर ने कहा कि यूपी में जैसे राहुल और प्रियंका गांधी की यात्रा को जनता का पूरा प्यार मिला है जिससे साफ जाहिर है कि जनता बीजेपी के झूठे वायदों से थक चुके है। वहीं रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सरकार सवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।