फर्जी फर्म बनाकर 30 करोड़ रुपए के प्लाट हड़पे, चार व्यक्तियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2020 12:39 PM

plot of rs 30 crore plot made by fake firm case registered against four persons

हांसी निवासी एक व्यक्ति ने भिवानी की एक महिला सहित चार व्यक्तियों पर उसकी फर्म की फर्जी डीड बनवाकर चंडीगढ़ स्थित 30 करोड़ रुपए की तीन प्लाट व करीब 8 करोड़ 38 लाख रुपए...

भिवानी : हांसी निवासी एक व्यक्ति ने भिवानी की एक महिला सहित चार व्यक्तियों पर उसकी फर्म की फर्जी डीड बनवाकर चंडीगढ़ स्थित 30 करोड़ रुपए की तीन प्लाट व करीब 8 करोड़ 38 लाख रुपए की मशानरी हड़प जाने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। सिविल लाईन थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

बड़सी गेट शिकायत में बताया कि उसने एस के ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाई हुई है। उसने बताया 13 मार्च 1989 को उसने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ की ओपन बोली में 8 करोड़ 38 लाख रुपए में भिवानी कोल्ड रोलिंग समेत जमीन व मशीनरी खरीदी थी। उसने बताया कि उसका कोई पार्टनर नहीं था। उसने बताया कि पुरानी मशीनें उसने बेच दी। खाली प्लाट 77 हजार 681 वर्ग गज जमीन की रजिस्ट्री अपना नाम करवा ली।

उसने आरोप लगाया कि 18 दिसंबर 2008 को अमित गर्ग, शगुन गर्ग व गवाह के तौर पर जतिन गर्ग, दीपक गर्ग व योगेद्र गोयल ने आपस में साज बाज होकर धोखाधड़ी से एक फर्जी पार्टनरशिप डीड तैयार कर ली। उस पार्टनरशिप डीड का गलत व गैर कानूनी ढंग से कार्य करने शुरु कर दिया, जिसका एकमात्र उद्देश्य मेरी फर्म व चल-अचल सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाना था। विभिन्न फर्मेंबनाकर गैर कानूनी रुप से जमीन पर कब्जा कर लिया।   

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!