रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग आज

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Jul, 2018 12:21 PM

physical counseling for vacant seats today

सैंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया की जारी रिपोर्ट में आंकड़ों से यह सामने आया है कि विद्यार्थियों ने सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय को अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में वरीयता दी। सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय....

जींद(ब्यूरो): सैंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया की जारी रिपोर्ट में आंकड़ों से यह सामने आया है कि विद्यार्थियों ने सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय को अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में वरीयता दी। सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय के वी.सी. प्रो. आर.बी. सोलंकी ने कहा कि सैंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक विषयों में दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के बाद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद को वरीयता दी। 

उन्होंने बताया कि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर एवं चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की तुलना में सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों की संख्या काफी कम है। सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राजबीर सिंह मोर ने कहा कि सी.आर.एस.यू. शिक्षा के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सी.आर.एस.यू. के डीन एकैडमिक अफेयर्स प्रो. संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सी.आर.एस. जींद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में 20, अर्थशास्त्र विभाग में 20, कॉमर्स विभाग की 10, मास कम्युनिकेशन विभाग की 25, हिस्ट्री विभाग की 14, साइकोलॉजी की 18, ज्योग्राफी की 6, फिजिक्स की 11, कैमिस्ट्री की 13 एवं गणित विभाग की 4 रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 27 जुलाई को होगी। जिन विद्यार्थियों ने सैंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से प्रवेश परीक्षा दी थी वह 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे तक सी.आर.एस.यू. में सम्बंधित विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

उसी दिन 27 जुलाई को ही मैरिट सूची 12 बजे तक लगाई जाएगी एवं विद्यार्थी सायं 4 बजे तक अपनी एडमिशन फीस जमा करा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने एम.बी.ए. का एंट्रेस दिया है, परंतु किसी कारणवश जी.डी. एवं इंटरव्यू नहीं दे सके, वह भी 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे तक 27 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा परिणाम के साथ सी.आर.एस.यू. के मैनेजमैंट विभाग में प्रवेश के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। दोपहर 12 बजे से विद्यार्थियों का जी.डी. एवं इंटरव्यू लिया जाएगा। 

इसी प्रकार शारीरिक शिक्षा विभाग में एम.पी.एड. में 25 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए जिन विद्यार्थियों का फि जिकल एफिशिएंसी टैस्ट पास नहीं हुआ वह भी 27 जुलाई को 11 बजे तक अपने प्रवेश परीक्षा परिणाम के साथ विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। मैनेजमैंट एवं शारीरिक शिक्षा विभाग में मैरिट लिस्ट सायं 3 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी एवं विद्यार्थी 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!