Edited By Rakhi Yadav, Updated: 07 May, 2018 03:53 PM
HSSC बोर्ड द्वारा हुडा विभाग में जेई के पद को लेकर हुई परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए विवादित प्रश्न पर बवाल मचा हुआ है। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोगो में रोष है। जिसके चलते आज सिरसा में भी परशुराम चौक पर .....
सिरसा(सतनाम सिंह): HSSC बोर्ड द्वारा हुडा विभाग में जेई के पद की परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए विवादित प्रश्न पर बवाल मचा हुआ है। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोगो में रोष है। जिसके चलते आज सिरसा में भी परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने रोष जताते हुए नारेबाजी की। साथ ही हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। ब्राह्मण समाज की ये मांग है कि HSSC बोर्ड के चेयरमैन को तुरंत उनके पद से हटाया जाए व जिन अधिकारियों ने प्रश्नपत्र बनाया है उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।
ब्राह्मण समाज से अरुण भारद्वाज ने कहा कि जिस प्रकार से एच. एस.एस.सी बोर्ड की परीक्षा के प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समाज और उसकी बेटी पर आपत्तिजनक सवाल पूछा गया है वो निंदनीय है। इस तरह के प्रश्न पूछकर किस तरह का ज्ञान बांटा जा रहा है उन्हें पता नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही चेयरमैन को उसके पद से नहीं हटाया गया तो ब्राह्मण समाज इस से भी बड़ा आंदोलन करेगा।