Edited By Isha, Updated: 14 Mar, 2020 09:01 AM
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता ज्योतिराज सिंधिया और अन्य विधायकों के कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने पर राहुल गांधी के ब्यान कि चुनी सरकार गिराने की बजाय...
चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता ज्योतिराज सिंधिया और अन्य विधायकों के कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने पर राहुल गांधी के ब्यान कि चुनी सरकार गिराने की बजाय मोदी जनहित पर ध्यान दें पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी अपना काम कर रहे हैं लेकिन राहुल के पास कोई काम नहीं है। अब लोगों को राहुल गांधी और कांग्रेस में भरोसा नहीं रहा।
राजयसभा के लिए दीपेंद्र हुड्डा का नाम फाइनल होने और शैलजा व अन्य को टिकट न मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सभी प्रदेशों में टूट के कगार पर है। कांग्रेस अब भ्रम पार्टी रह गई है। उधर, शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि मच्छरदानियां लगाकर रखे और अपने आप को बचा कर रखें।