केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए हरियाणा के लोग

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 29 Aug, 2018 12:31 PM

people from haryana come forward to help keralites

केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद जो तबाही हुई उसके बाद पूरे भारतवर्ष के लोग केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। जहां हरियाणा सरकार ने केरल को मदद दी है वही यमुनानगर जिले की जनता भी ....

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद जो तबाही हुई उसके बाद पूरे भारतवर्ष के लोग केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। जहां हरियाणा सरकार ने केरल को मदद दी है वही यमुनानगर जिले की जनता भी आगे आई और रेडक्रॉस के माध्यम से राहत सामग्री इकटठी कर बाढ़ पीड़ितों के लिए एक ट्रक यमुनानगर से केरल के लिए रवाना किया। 
PunjabKesari
यमुनानगर के डीसी गिरीश अरोड़ा ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर यहां से केरल के लिए रवाना किया है। इस समय केरल के लोग मुसीबत में है ऐसे में हम सबका फर्ज बनता है कि हम उनकी मदद के लिए आगे आए। हरियाणा सरकार ने भी इसमें मदद के लिए सभी आमजन तो अपील की गई तो इसी विषय पर हमने भी सभी समाजसेवी संस्थाए है, जितने भी दानी सजन है उनसे मीटिंग करके रेड क्रॉस के माध्यम से हमने कमेटी  बनाई। 
PunjabKesari
केरल बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए कपड़े, बर्तन, दवाइयां आदि इस तरह की चीज़ें  हमने केरल के लिए भेजी है। क्योंकि यमुनानगर जगाधरी शहर स्टील के बर्तन के लिए जाना जाता है और हमने लोगों से रिक्वेस्ट की जितने ज्यादा बर्तन हम लोगों के लिए भेज सके उतने भेजे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!