Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 Oct, 2018 03:54 PM
समालखा में देर रात 40 वर्षीय व्यक्ति रविंदर का शव मिलने से कृष्ण कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। रविंद्र गांव किवाना का निवासी हैं। बताया जा रहा हैं कि रविंद्र फाइनेंस का काम करता था और लोगों....
पानीपत(अनिल कुमार): समालखा में देर रात 40 वर्षीय व्यक्ति रविंदर का शव मिलने से कृष्ण कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। रविंद्र गांव किवाना का निवासी हैं। बताया जा रहा हैं कि रविंद्र फाइनेंस का काम करता था और लोगों को ब्याज पर पैसे देता था। जब रविंद्र बीती रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाने लगा तो रास्ते में उसका दोस्त पंकज मिला और उसके साथ बैठकर हुक्का पीने लगा तभी चुलकना के 4 लड़के वहां आते है और पंकज से शराब की मांग करते हैं।
शराब नहीं देने पर पंकज से कहासुनी होती है और रविंद्र बचाव में आता है। इस दौरान पंकज वहां से भाग जाता हैं लेकिन रविंद्र को चारों लड़के पीटते हैं। वह भी वहां से भाग जाता हैं लेकिन आरोपी उसे पकड़ लेते है। फिर इंटरलॉकिंग की टाईल से उस पर हमला करते हैं और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर देते हैं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।