पार्टी हाईकमान नहीं चाहता कि वरिष्ठ मंत्री चुनाव लडें : बराला

Edited By kamal, Updated: 31 Mar, 2019 11:34 AM

party does not want high command that senior minister will contest

लोकसभा चुनाव लडऩे का सपना देखने वाले वरिष्ठ मंत्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है...

चंडीगढ़ (बंसल): लोकसभा चुनाव लडऩे का सपना देखने वाले वरिष्ठ मंत्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भाजपा हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि वरिष्ठ मंत्री चुनाव नहीं लडेंग़े, बल्कि राज्य मंत्री व विधायकों में से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। ऐसे संकेत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान दिए। पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर कि वरिष्ठ मंत्री कौन? तो वह किसी का नाम लिए बिना केवल मुस्करा दिए और कहा कि पार्टी हाईकमान की यही इच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को सौंप दिया गया है। 

प्रत्याशियों के नाम घोषित करने का फैसला हाईकमान को लेना है। बराला ने उम्मीद जताई कि हाईकमान द्वारा अगले सप्ताह प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगाई जा सकती है। यहां बता दें कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल थे लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि इनमें से किसी को लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाया जाएगा। रामबिलास शर्मा करनाल, धनखड़ रोहतक तथा अभिमन्यु हिसार या सोनीपत से चुनाव लडऩा चाहते थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की रथ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इस रथ यात्रा का प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह यात्रा भी कांग्रेस को एकजुट नहीं कर सकी है। आज समूचा विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है। हरियाणा के लोग विपक्षी दलों को मुंह नहीं लगाएंगे।

सिरसा से कृष्ण बेदी और कुरुक्षेत्र नायब सैनी का नाम भेजा पैनल में
चर्चाओं की मानें तो भाजपा ने सिरसा लोकसभा सीट से राज्य मंत्री कृष्ण बेदी और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से राज्य मंत्री नायब सैनी का नाम पैनल में भेजा है। रोहतक में राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर के चुनाव लडऩे की अटकलें चल रही हैं। भाजपा अध्यक्ष ने तीनों राज्य मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारने से इनकार करने की बजाय इसे परोक्ष रूप से स्वीकार करते हुए कहा है कि इस बारे में हाईकमान को फैसला करना है।

‘‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री करेंगे जनता से सीधा संवाद’
बराला ने कहा कि ‘मैं भी चौकीदार अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। प्रदेश में सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 11 कार्यक्रम तय हुए हैं जिसमें गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे। चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बराला ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 11 कार्यक्रम होंगे जबकि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 2 कार्यक्रम रहेंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!