Edited By Shivam, Updated: 11 Apr, 2020 06:39 PM
राजस्थान के गांव विहार रतनुपरा में बुधवार रात्रि को एक पैंथर ने बछड़े का शिकार कर लिया। पैंथर घर के बाहर बाड़े में बैठे बछड़े को उठाकर जंगल में ले गया। पैंथर ने एक दिन पहले बछड़े पर भी हमला किया था लेकिन लोगों की नींद खुलने पर होने से पैंथर भाग गया...
ब्यावर: राजस्थान के गांव विहार रतनुपरा में बुधवार रात्रि को एक पैंथर ने बछड़े का शिकार कर लिया। पैंथर घर के बाहर बाड़े में बैठे बछड़े को उठाकर जंगल में ले गया। पैंथर ने एक दिन पहले बछड़े पर भी हमला किया था लेकिन लोगों की नींद खुलने पर होने से पैंथर भाग गया एवं बछड़े का बचाव हो गया। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
वन विभाग ने पैंथर के हमले की पुष्टि नहीं की है। हिंसक वन्य जीव के शिकार करने की बात स्वीकारी है। ग्राम पंचायत लोटियाना के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्रसिंह व वार्ड पंच अर्जुनसिंह ने बताया कि विहार रतनपुरा में रात्रि को मुरली मनोहर सिंह के बछड़े का शिकार कर दिया। पैंथर बछड़े का शिकार कर उठाकर जंगल में ले गया। शुक्रवार को उसके अवशेष मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर ने एक दिन पहले भी भोपा का बाडिया में रणजीतसिंह के बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान जाग होने से पैंथर भाग गया। बछड़े का बचाव हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर वनपाल राजूराम, वनरक्षक रामेन्द्रसिंह व किशोरसिंह मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का मौका मुआयना किया एवं जानकारी जुटाई।