लोकतंत्र को खतरा ही भाजपा से है, चौपाल पर कांग्रेस खोलेगी वोट चोरी का राज- पंकज डावर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Nov, 2026 06:55 PM

pankaj dawar said the threat to democracy comes from the bjp

लोकतंत्र को भाजपा से ही खतरा है। भाजपाई कह रहे हैं कि हम लोकतंत्र बचा रहे हैं। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वोट चोरी का सहारा ले रही है। यह तो वह बात हो गई कि बिल्ली को ही दूध की रखवाली करेगी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): लोकतंत्र को भाजपा से ही खतरा है। भाजपाई कह रहे हैं कि हम लोकतंत्र बचा रहे हैं। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वोट चोरी का सहारा ले रही है। यह तो वह बात हो गई कि बिल्ली को ही दूध की रखवाली करेगी। यह बात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कही। वे आज वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल अभियान की शुरूआत कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारवार्ता कर इस अभियान की जानकारी दी और कहा कि कांग्रेसी चौपाल अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को वोट चोरी की पूरी जानकारी देंगे। पंकज डावर ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है। चौपाल अभियान का मकसद गांव के आम आदमी को जोड़ना है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 वहीं, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि चौपाल हमारी संस्कृति है। हर बड़ी बात चौपाल पर ही तय होती रही है। इसलिए कांग्रेस चौपालों में जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर जनता को बरगलाने का काम किया है। हकीकत तो यह है कि भाजपा सिर्फ अपना विकास कर रही है। जनता के विकास और जनसमस्याओं के समाधान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की पूरी तैयारी है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हर गांव, हर ढाणी, हर मोहल्ले में वोट चोरी की सच्चाई नहीं पहुंच जाती।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!