बड़ी सौगात, अब पानीपत से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे महज 45 मिनट में, जानिए कैसे ?

Edited By Isha, Updated: 03 Aug, 2019 05:28 PM

panipat from delhi to 45 minutes the rapid train to run in haryana

अब दिल्ली से पानीपत का सफर महज 45 मिनट का ही रह जाएगा। क्योकिं केंद्र की मोदी सरकार ने हरियाणा में रेपिड ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से पानीपत के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा 2013 में

डेस्कः अब दिल्ली से पानीपत का सफर महज 45 मिनट का ही रह जाएगा। क्योकिं केंद्र की मोदी सरकार ने हरियाणा में रेपिड ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से पानीपत के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा 2013 में हो चुकी थी। लेकिन कुछ कमियों के कारण यह प्रोजेक्ट रूका हुआ था। बीते शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान यह ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सराय काले खां से छह तरफ रैपिड रेल दौड़ाने की योजना है। पानीपत तक रैपिड रेल सिस्टम का सर्वे शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल का ठहराव गन्नौर में भी बनाए जाएंगे। सर्वे पूरा होने पर डिटेल परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने यह भी बताया कि राजस्थान की तरफ जाने वाले रेल कोरिडोर को भी हरियाणा से निकालने पर विचार चल रहा है।  इस योजना के तहत उद्योगों को बड़ा फायदा होने के साथ-साथ गन्नौर में भी अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी को सीधा लाभ मिलेगा।

बता दें कि रैपिड रेल की लाइन 111 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें 88.7 किलोमीटर हरियाणा में है। पानीपत में इसके पांच स्टेशन बनाए जाएंगें।  वहीं भैंसवाल गांव में करीब 125 एकड़ में डिपो तैयार किया जाएगा। नए प्लान के तहत हाइवे के साथ पुल पर ट्रेन चलेगी। इस रैपिड रेल सेवा में 12 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। ये 12 रेलवे स्टेशन दिल्ली का कश्मीरी गेट, मुकरबा चौक, नरेला, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी सोनीपत, कुंडली बॉर्डर, केएमपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज, मुरथल, गन्नौर, गन्नौर जीटी रोड, सामलखा, पानीपत शहर और आईओसीएल पानीपत होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!