प्रेम विवाह करने पर जोड़े को गांव छोड़ने का पंचायती फरमान (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 07 Jan, 2019 05:25 PM

हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत ने गांव के लड़का व लड़की द्वारा अंतर्जातीय विवाह करने पर लड़के के परिवार को 25 दिनों के अंदर गांव छोड़कर जाने का फैसला सुनाया है। लड़के के परिजनों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। इस...

उकलाना(पासाराम): हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत ने गांव के लड़का व लड़की द्वारा अंतर्जातीय विवाह करने पर लड़के के परिवार को 25 दिनों के अंदर गांव छोड़कर जाने का फैसला सुनाया है। लड़के के परिजनों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। इस अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस फैसले को लेकर कोई भी व्यक्ति अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है। वहीं लड़के परिवार ने मजबूरन गांव छोड़कर जाने पर अपनी सहमति दे दी है। बता दें कि यह गांव प्रभुवाला पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का पैतृक गांव है।

जानकारी के अनुसार, उकलाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की व लड़के ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में गांव से बाहर जाकर अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी, लेकिन जब उन्हें व ग्रामीणों को दोनों के प्रेमविवाह करने की जानकारी मिली तो गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया, तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई, जिसमें सभी बिरादरियों के लोगों ने भाग लिया।

PunjabKesari

बैठक में एक 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। जिसे लड़का व लड़की के परिजनों ने कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया और कहा कि वे जो भी फैसला करेंगे वह सभी को मान्य होगा। 11 सदस्यों की कमेटी ने काफी देर तक मंथन किया और देखा की मामला ज्यादा बढ़ चुका है और माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बन चुका है। जिससे गांव की शांति व्यवस्था भंग हो रही है। इसलिए ऐसी स्थिति में गांव में बढ़े तनाव को देखते हुए फैसला किया गया कि वे अंतरजातिय विवाह करने वाले जोड़े का बहिष्कार करेंगे और लड़के का परिवार भी गांव छोड़कर जाएगा।

25 दिनों में छोडऩा होगा गांव
मामले में ग्रामीणों ने फैसला सुनाया कि अब लड़के के परिजन गांव छोड़कर जाएंगे और उन्हें गांव छोडऩे के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। ताकि गांव में बढ़ रहे तनाव को कम किया जा सके।

गांव से जाना होगा 50 किलोमीटर दूर
जानकारी के अनुसार लड़के के परिजनों को गांव ही नहीं छोडऩा होगा बल्कि उन्हें गांव से कम से कम 50 किलोमीटर दूर जाना होगा ताकि गांव में उनका भविष्य में किसी प्रकार से आना जाना न रहने पाए।

प्रेम विवाह करने वाले को पिता कर चुके हैं बेदखल
जिस लड़के ने अंतरजातिय प्रेमविवाह किया है उसे उनके पिता ने गत दिनों बेदखल कर दिया था और इसकी सार्वजनिक सूचना जारी की थी।

पीड़ित परिवार ने जताई असुरक्षा की आशंका
लड़के परिजनों ने कहा कि उन्होंने प्रेम विवाह करने वाले लड़के को बेदखल कर रखा है और वह उनके कहने सुनने से बाहर था। गांव में वे अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन अगर वे गांव छोड़कर 50 किलोमीटर दूर चले भी जाते हैं तो उन्हें वहां पर भी जान माल का डर रहेगा। वे अपने घर में कुंडी बंद करके रहते हैं। लड़के के भाई का शनिवार को एचटेट का पेपर था, लेकिन वह इस मामले के कारण पेपर देने भी नहीं पहुंचे।

वहीं इस मामले में एसएचओ कृष्ण लाल ने बताया कि परिजनों को गांव छोड़कर जाने के फैसले की कहीं से जानकारी मिली, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। गांव में पुलिस गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!