Edited By Deepak Paul, Updated: 09 Oct, 2018 05:03 PM
प्रदेश में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जो लगातार पुलिस से बेखौफ होकर लूट व हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पलवल के दुधौला इंडस्ट्रियल एरिया के एक पेट्रोल पंप से सामने अाया है। जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने...
फरीदाबाद(अनिल राठी): प्रदेश में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जो लगातार पुलिस से बेखौफ होकर लूट व हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पलवल के दुधौला इंडस्ट्रियल एरिया के एक पेट्रोल पंप से सामने अाया है। जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल के पैसे मांगने पर पंप चालक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर अारोपी मौके से फरार हो गए। सारी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फूटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पेट्रोल पंप कर्मचारी और वारदात के प्रत्यक्षदर्शी वेदप्रकाश ने बताया कि के दो युवक बाइक सफ़ेद रंग की अपाचे पर सवार होकर आए थे। दोनों ने पंप कर्मचारी गजराज से अपनी बाइक में तेल भरवा लिया। जब उनसे पैट्रोल के पैसे मांगे गए तो दोनों अारोपी हाथापाई करने लगे। जब कर्मी ने विरोध किया तो अारोपी युवकों ने उसके सीने पर गोली दाग दी। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।
जांच अधिकारी ने बताया सूचना के सीसीटीवी फूटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अारोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।