दिवाली से पहले किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, धान के भाव में हुआ इजाफा

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Nov, 2020 10:04 PM

paddy price increase by rs 200 to 300 in gohana grain market

खुशियों के त्याहोर दिवाली से ठीक पहले किसानों के चेहर पर रौनक लौट आई है। दिवाली से पहले गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान (जीरी) के भाव में 200 से 300 रुपए की तेजी आई है। भाव में तेजी आने से मंडी में धान की आवक तेज हो गई, किसान अपनी धान की फसलों के...

गोहाना (सुनील): खुशियों के त्याहोर दिवाली से ठीक पहले किसानों के चेहर पर रौनक लौट आई है। दिवाली से पहले गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान (जीरी) के भाव में 200 से 300 रुपए की तेजी आई है। भाव में तेजी आने से मंडी में धान की आवक तेज हो गई, किसान अपनी धान की फसलों के लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। धान के भाव में आई तेजी से किसानो के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है, तो मंडी में धान की आवक एक दम से बढ़ गई है। किसान अपनी फसलों को घरों खेतो से लेकर मंडी में पहुंच रहा है। मंडी में एक दम आवक बढ़ने से एक बार फिर मंडी से लेकर सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते मंडी के बहार घंटो लम्बा जमा लगा रहा, मंडी में भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है।

PunjabKesari, haryana

गोहाना की अनाज मंडी में इन दिनों धान की फसल का सीजन जोरों पर है। मंडी में काम करने वाले दुकानदारों (आढ़ती) का कहना अबकी बार गोहाना की अनाज मंडी में उनकी फसल के भाव 1700 से 1800 तक बिक रहा था लेकिन पिछले दो दिनों में गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान का भाव 2200 से लेकर 2300 तक बिक रहा है धान के भाव तेज होने से किसानों को फायदा होगा और उनकी लागत भी पूरी हो सकेगी।

भाव कम मिलने से किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही थी। अब बासमती के भाव में तेजी आने से किसानों को फायदा होगा। भाव में तेजी आने से किसानों के चेहरे पर रौनक भी लौट आई है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा अब भी भाव कम है. एक दो दिन में भाव में तेजी है। 

PunjabKesari, haryana

इस बारे गोहाना मंडी सचिव जगजीत सिंह कादयान ने बताया अनाज मंडी में पीआर की सरकारी खरीद 15 नवम्बर तक की जाएगी। इसके इलावा बासमती सभी किस्म की धान मंडी में आ रही है, जिनके भाव दो हजार से 2600 तक है। इसके इलावा मंडी में बाजरे की खरीद भी चल रही है, जो 15 नवम्बर तक चलेगी। अबकी बार पिछली बार की अपेक्षा धान की फसल अच्छी है। इस मंडी में भाव अच्छे मिलने से दूसरी मंडियों के किसान भी यहां अपनी फसल लेकर आ रहे हैं। मंडी में आने वाले किसानों के लिए सभी व्यवस्था की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!