Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Aug, 2017 11:17 AM
पलवल अलीगढ़ रोड स्थित राजीव कॉलोनी में अॉक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति गंभीर
पलवल(गुरुदत्ता गर्ग):पलवल अलीगढ़ रोड स्थित राजीव कॉलोनी में अॉक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बलास्ट होने से सिलेंडर के टुकड़े दो सौ मीटर दूर जाकर गिरे। ब्लास्ट की आवाज और दूर -दूर तक टुकड़े गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई।जानकारी के अनुसार राजीव कॉलोनी में एक वर्कशॉप की छत डालने का काम हो रहा था।
जिसमें लोहे की गार्डरों की एलपीजी और ऑक्सीजन गैस के योग से वेल्डिंग करते समय किसी तरह ऑक्सीजन गैस सिलेंडर पहले हवा में तेजी से घूमा और फिर उसमें ब्लास्ट हो गया। जिससे प्रमोद नामक मिस्त्री का एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। प्रमोद को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बलास्ट इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर का एक टुकडा दो मंजिला मकान की छत अौर दूसरा टुकड़ा रोड पर जहां जाकर गिरा। ब्लास्ट होने के बाद सिलेंडर से कई दीवारों में सुराख हो गए। घटना के काफी देर बाद तक भी पुलिस वहां नहीं पहुंची।