Edited By Isha, Updated: 29 Feb, 2020 01:56 PM
ओवरलोडिंग व अवैध वाहनों पर आर.टी.ए. विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फरवरी माह में विभाग ने 75 अवैध वाहन व ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन करीब....
समालखा (राकेश) : ओवरलोडिंग व अवैध वाहनों पर आर.टी.ए. विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फरवरी माह में विभाग ने 75 अवैध वाहन व ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन करीब 38 लाख रुपए का जुर्माना ठोका। शुक्रवार को भी 10 ओवरलोडिंग वाहन व एक बिना टैक्स ईको वैन पर आनलाइन करीब 5 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
उल्लेखनीय है कि नैशनल हाईवे व लिंक रोड के अलावा अन्य जगहों पर विभाग की नाक तले अवैध वाहन व ओवरलोडिंग वाहन चल रहे हैं। रोजाना विभाग की ओर से अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को भी आर.टी.ए. विभाग के सहायक सचिव के नेतृत्व में नैशनल हाईवे व अन्य जगहों पर कार्रवाई की गई।
इस सम्बंध में विभाग के सहायक सचिव शमी शर्मा ने बताया कि हाईवे व लिंक रोड के अलावा अन्य जगहों पर आज 10 ओवरलोडिंग वाहन व एक बिना टैक्स की ईको वैन पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन करीब 5 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।