दो IAS और 14 HCS अधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्ति के आदेश

Edited By Shivam, Updated: 30 Aug, 2018 08:24 PM

order for transfer and appointment of two ias and 14 hcs officers

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। सुनीता वर्मा, उपायुक्त, कैथल को आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत लगाया गया है। मुनीष शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम को अतिरिक्त...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। सुनीता वर्मा, उपायुक्त, कैथल को आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत लगाया गया है। मुनीष शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम को अतिरिक्त उपायुक्त -सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, गुरुग्राम और सचिव, आरटीए, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

विवेक पदम सिंह, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, हरियाणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया। जयबीर सिंह आर्य, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम (नामित) को आयुक्त, नगरनिगम, अम्बाला लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अंजू चौधरी को अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। जय किशन अभीर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, फतेहाबाद और सचिव, आरटीए, फतेहाबाद को उपायुक्त, फतेहाबाद लगाया गया है।

धर्मवीर सिंह, आयुक्त, नगरनिगम, अम्बाला को उपायुक्त कैथल लगाया गया है। राम कुमार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, गुरुग्राम और सचिव, आरटीए, गुरुग्राम को हरियाणा स्कूल बोर्ड, भिवानी का सचिव नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त आयुक्त, नगरनिगम फरीदाबाद को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पलवल और सचिव, आरटीए पलवल लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मुनीश नागपाल को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, जींद और सचिव, आरटीए, जींद नियुक्त किया गया है।

वत्सल वशिष्ठ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम का कार्यभार भी सौंपा गया है। मीना दहिया, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अम्बाला और महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, अम्बाला को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अम्बाला और संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम, अम्बाला लगाया गया है।

रोहित यादव, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास एजेंसी, नूंह और सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह को संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। गगनदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम, अम्बाला को महाप्रबन्धक, हरियाणा रोडवेज अम्बाला लगाया गया है। मनीष फौगाट, सिटी मजिस्ट्रेट, चरखी दादरी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बाढड़ा का कार्यभार सौंपा गया है। सुमित सिहाग, सिटी मजिस्ट्रेट, नारनौल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इन्द्री लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!