अस्तित्व बचाने के लिए विपक्ष कर रहा है गठबंधन : मनोहर लाल खट्टर

Edited By kamal, Updated: 20 Apr, 2019 09:25 AM

opposition is opting for survival manohar lal khattar

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आप और जजपा के गठबंधन पर कहा कि जिनकी जमीन खिसकती है,गठबंधन...

करनाल(सरोए): प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आप और जजपा के गठबंधन पर कहा कि जिनकी जमीन खिसकती है,गठबंधन वही करते हैं। आप और जजपा का राजनीतिक अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है जिसे बचाए रखने के लिए इन दोनों दलों ने गठबंधन किया है लेकिन यह एक असफल गठबंधन है। जनता किसी भी प्रकार के गठबंधन के बहकावे में आने वाली नहीं है। विपक्ष पूरी तरह से बिखरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी क्योंकि भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है।

मुख्यमंत्री भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने विजय संकल्प रथ रवाना किए। उन्होंने बताया कि आज 4 लोकसभा क्षेत्रों के 8 वीडियो रथ रवाना किए। मुख्यमंत्री ने करनाल दौरे दौरान चुनाव प्रबंधन कमेटी और भाजपा पार्षदों की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स भी दिए। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। बैठक में वार्ड नं.-7 के पार्षद सुदर्शन कालड़ा ने भाजपा में आस्था जताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा का पटका डालकर उनका स्वागत किया।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!