धनखड़ ने राहुल गांधी पर ली चुटकी, बोले- हरियाणा आएं तो वाड्रा को भी साथ ले आएं, जिसने...

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Oct, 2020 09:12 PM

op dhankhar said rahul gandhi should bring robert vadra along

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राहुल के दौरे को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। वहीं भाजपा लगातार इसको लेकर हमलावर बनी हुई है। इसी बीच राहुल गांधी के हरियाणा...

जींद (जसमेर मलिक): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राहुल के दौरे को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। वहीं भाजपा लगातार इसको लेकर हमलावर बनी हुई है। इसी बीच राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने चुटकी ली। धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा को भी साथ ले आएं। 

धनखड़ आज यहां जीन्द में पार्टी कार्यकर्ताओं की बरोदा उपचुनाव के लिए ड्यूटी लगाने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा को भी साथ ले आएं, जिन्होंने हमारे किले दबा रखे हैं। इसके साथ हुड्डा साहब से भी हमारे 2000 किले दिलवा दें, जो उन्होंने अंबानी अडानी को दे रखे हैं। 

वहीं धनखड़ ने कृषि कानूनों पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को ढोड़ा पार्टी करार दे डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वही ढोड़ा ट्रैक्टर पंजाब में जाकर फूंका और वही दिल्ली में जाकर फूंका। कांग्रेस पार्टी अब ढोड़ा पार्टी हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!