Edited By vinod kumar, Updated: 30 Sep, 2021 02:19 PM
हरियाणा की ऐलनाबाद सीट के उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई। इसी बीच आज हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने संकेत दिया कि बीजेपी ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ेगी। 3 अक्टूबर को भाजपा चुनाव समिति...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा की ऐलनाबाद सीट के उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई। इसी बीच आज हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने संकेत दिया कि बीजेपी ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ेगी। 3 अक्टूबर को भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवार तय किया जाएगा।
बता दें कि आज ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर ओपी धनखड़ ने सिरसा जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक कमल गुप्ता सुभाष बराला के सहयोगी होंगे। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में उम्मीदवार तय किया जाएगा। वहीं उन्होंने भाजपा या जजपा के उम्मीदवार द्वारा चुनाव लड़ने पर कहा कि चुनाव गठबंधन ही लड़ेगा।