Edited By Isha, Updated: 23 Jan, 2020 10:35 AM
घरेलू हिंसा या सामाजिक प्रताडऩा की शिकार महिला कभी भी दादरी शहर में लोहारू रोड पर सांसद धर्मबीर सिंह के निवास वाली गली मे बनाए गए वन स्टॉप सैंटर में शरण ले सकती हैं। नगराधीश सुरेंद्रपाल.....
भिवानी (पंकेस) : घरेलू हिंसा या सामाजिक प्रताडऩा की शिकार महिला कभी भी दादरी शहर में लोहारू रोड पर सांसद धर्मबीर सिंह के निवास वाली गली मे बनाए गए वन स्टॉप सैंटर में शरण ले सकती हैं। नगराधीश सुरेंद्रपाल और एस.डी.एम. संदीप अग्रवाल ने बुधवार को वन स्टॉप सैंटर का अवलोकन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने उपायुक्त धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में इस सैंटर की स्थापना की गई है।
नगराधीश सुरेंद्रपाल ने कहा कि इस सैंटर में महिलाओं के लिए कुछ दिन तक रहने की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए अलग से डाइनिंग, बैडरूम, काऊंसलिंग रूम, पत्र-पत्रिकाएं पढऩे के कमरे बनाए गए हैं। यहां दादरी जिला की अनेक पीड़ित महिलाएं आ चुकी हैं। वन स्टॉप सैंटर में आने के बाद महिलाओं को जो ताकत मिलती है, उससे उन्हें जीवन के अंधकार से लडऩे की शक्ति का एहसास होता है।
महिलाएं घर बैठे 181 टोल फ्री नम्बर पर वन स्टॉप सैंटर से सम्पर्क कर सकती हैं। पुलिस सहायता का नम्बर 1091 है। एस.डी.एम. संदीप अग्रवाल ने कहा कि कोई भी महिला अपने आप में कमजोर नहीं होती। महिलाएं अपना और अपने परिवार दोनों का भला सोचती हैं। हमें समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। महिलाओं के ठहरने की अवधि को रजिस्टर में दर्ज करने के एस.डी.एम. ने निर्देश दिए। इस अवसर पर सुशासन सहयोगी अक्षय जोशी भी उपस्थित रहे।