Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Feb, 2019 11:46 AM
हरियाणा की कुश्ती खिलाड़ी फौगाट बहनों के आरोपों पर खेल मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। विज ने कहा कि फौगाट बहनों का यह आरोप कि जींद उपचुनाव में उन्होंने जजपा के लिए प्रचार किया था तो उनके गांव में स्टेडियम के निर्माण का काम रोक दिया गया है, गलत...
चंडीगढ़(पांडेय): हरियाणा की कुश्ती खिलाड़ी फौगाट बहनों के आरोपों पर खेल मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। विज ने कहा कि फौगाट बहनों का यह आरोप कि जींद उपचुनाव में उन्होंने जजपा के लिए प्रचार किया था तो उनके गांव में स्टेडियम के निर्माण का काम रोक दिया गया है, गलत है। विज ने कहा कि फौगाट बहनों के गांव बलाली में बनने वाले स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 177.24 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।
20 मार्च 2017 को 30 लाख रुपए की धनराशि जिला खेल परिषद को भेजी भी जा चुकी है। स्टेडियम का निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा करवाया जा रहा है और 147.24 लाख रुपए की बची राशि देने के लिए भी स्वीकृति दी जा चुकी है। विज ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के लोग खिलाडिय़ों को भड़काने का काम कर रहे हैं लेकिन खिलाडिय़ों को ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।