Edited By Shivam, Updated: 26 Mar, 2020 11:16 PM
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आग्रह पर लॉकडाउन में फंसे कश्मीरी छात्रों को मदद मुहैया करवाई है। जिसके लिए महबूबा मुफ्ती ने आभार जताया है। कश्मीर से आए छात्रों के लॉकडाउन में फंसे होने...
हिसार/चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आग्रह पर लॉकडाउन में फंसे कश्मीरी छात्रों को मदद मुहैया करवाई है। जिसके लिए महबूबा मुफ्ती ने आभार जताया है। कश्मीर से आए छात्रों के लॉकडाउन में फंसे होने की सूचना सोशल मीडिया पर महबूबा मुफ्ती को मिली।
जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दुष्यंत चौटाला से उनके खाने रहने में मदद के लिए आग्रह किया। जिसके बाद दुष्यंत चौटाला ने तुरंत उन छात्रों को मदद मुहैया करवाई। बताया जा रहा है कि कश्मीरी स्टूडेंट्स हिसार के एक मंदिर में शरण पाए हुए थे।