Edited By Isha, Updated: 23 Mar, 2021 11:06 AM
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहीदी दिवस पर टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे किसान व बच्चे पीली पगड़ी बांधकर व महिलाएं पीली चुन्नी लेकर शहीदी दिवस मनाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना व डायरेक्टर...
यमुनानगर: संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहीदी दिवस पर टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे किसान व बच्चे पीली पगड़ी बांधकर व महिलाएं पीली चुन्नी लेकर शहीदी दिवस मनाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना व डायरेक्टर मनदीप छप्पर ने बताया दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन 4 महीने को लगभग होने वाले हैं। सरकार काले कानून वापिस लेने में मना कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान भी अपनी जिद पर अड़े हैं जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को आंदोलन के 4 महीने हो जाएंगे। इस उपलक्ष पर 26 मार्च को देश भर में सारे रोड़ जाम, बाजार बंद, रेल ट्रैक और छोटे-बड़े रोड़ सब जाम किए जाएंगे।
aउन्होंने कहा कि यमुनानगर के गधोली स्थित टोल प्लाजा के पास भी धरने को चलते 88 दिन हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों काले कृषि कानून अंबानी और अडानी जैसे पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। इस अवसर पर किसानों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर कृष्ण पाल, गुरबीर सिंह, जसवीर कैल, दर्शन सिंह, बीरा राम, बलदेव सिंह मिलक माजरा, सलरवन सिंह, तरलोचन सिंह, करनैल सिंह, सुच्चा सिंह, जसमेर सिंह, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह, बलदेव सिंह, बलदेव सिंह सबीलपुर, हुकम चंद, रामचरण शर्मा व ओम प्रकाश उपस्थित थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)