Edited By Shivam, Updated: 12 Nov, 2018 08:30 PM
इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को आज नई दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के स्पेशल वार्ड से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें वापस तिहाड़ जेल लेकर चली गई। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश...
दिल्ली(कमल): इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को आज नई दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के स्पेशल वार्ड से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें वापस तिहाड़ जेल लेकर चली गई। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश चौटाला अस्पताल के न्यू स्पेशल वार्ड में रूम नं0 101 में एडमिट हुए थे। जिनको आज दिनांक 12.11.2018 को अस्पताल से छुट्टी मिली और दिल्ली पुलिस शाम को 05:15 पर उनको अस्पताल से तिहाड़ जेल दिल्ली के लिए लेकर चली गई है।