मुख्यमंत्री के राज में अधिकारी ज्यादा हावी: चौधरी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Sep, 2018 10:48 AM

officers dominate the chief minister s rule

पूर्व मंत्री व हरयाणवी पंजाबी वैल्फेयर सभा के अध्यक्ष ए.एस. चौधरी ने  मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पंजाबी होने पर उन्होंने कहा कि वह कई मौकों पर उनसे मिले हैं, लेकिन उनके राज में अधिकारी ज्यादा ....

पंचकूला(धरणी): पूर्व मंत्री व हरयाणवी पंजाबी वैल्फेयर सभा के अध्यक्ष ए.एस. चौधरी ने  मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पंजाबी होने पर उन्होंने कहा कि वह कई मौकों पर उनसे मिले हैं, लेकिन उनके राज में अधिकारी ज्यादा हावी है। अधिकारी सरकार को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे है। चौधरी ने  कहा कि हरियाणा में हमारी संख्या 35 प्रतिशत है। जब किसी पंजाबी पर संकट आता था उसके समाधान के लिए हमने हरयाणवी पंजाबी वैल्फेयर सभा बनाई। 

रोहतक जैसे कांड जब 7-8 जिलों में हुए जिसके बाद हमने जहर का घूंट पी लिया, नहीं तो व्यवस्था ज्यादा बिगड़ती। इन घटनाओं में विभाजन के समय से भी ज्यादा अपराध हुए। उन्होंने कहाकि इसको लेकर मुख्यमंत्री को रिएक्ट करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। जिस जिले और शहर में पंजाबियों पर अत्याचार होते है वही संगठन खड़े कर लेते है इससे शक्ति इकठ्ठी नहीं होती इसके लिए यह संगठन बनाया गया है। 

ए.एस. चौधरी ने कहा की हमने किसी की जात और सियासी पार्टी  नहीं पूछी हमारा उद्देश्य केवल पंजाबियों के हित में संगठन को खड़ा करना है। उन्होंने कहाकि जो लोग विभाजन के बाद स्थापित हुए हैं उनके बच्चे पढ़ सकें इसे ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान चौधरी ने कहा की जो आरक्षण आंदोलन के दौरान हुआ वो लोग भूले नहीं है। 7 जिलों में लूटपाट हुई मगर मुख्यमंत्री प्रोटैक्ट नही कर पाए। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को आर.एस.एस. का बताया। ए.एस. चौधरी ने ऐलान किया कि यदि उनकी पार्टी पंजाबियों को 35 फीसदी प्रतिनिधित्व नहीं देगी तो वे पार्टी छोड़ देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!