ओ.पी. चौटाला जेल में, भूपेन्द्र हुड्डा बेल पे : खट्टर

Edited By kamal, Updated: 07 May, 2019 08:24 AM

o p in chautala jail bhupendra hooda bell pe khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को हिसार के बवानी खेड़ा हलके में आयोजित रैली को संबोधित करने पहुंचे...

भिवानी(पंकेस): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को हिसार के बवानी खेड़ा हलके में आयोजित रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। सी.एम. ने कहा कि भ्रष्टाचार करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला जेल में हैं जबकि हुड्डा बेल पर हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में बदली,भर्ती व सी.एल.यू (बी.बी.सी.) का भ्रष्टाचार था। पिछली सरकार नौकरियां देने वाले लोगों का खून चूसती थीं मगर भाजपा ने इस परंपरा को तोड़ युवाओं के हाथों से पार्टियों के बैनर व पोस्टरों को छुड़वाकर किताबें पकड़वा दी हैं।  मुख्यमंत्री ने दावा किया भाजपा ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है,जिससे विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पहले विकास भी एक क्षेत्र व परिवार तक ही सीमित था।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 40 साल अपने सामाजिक जीवन की शुरूआत बवानीखेड़ा से की थी। बवानीखेड़ा की मिट्टी का रचना निर्माण में अहम योगदान है, इसलिए वह बवानीखेड़ा की मिट्टी को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने देश में वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!