पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने ताजा की पुरानी यादें

Edited By Isha, Updated: 12 May, 2022 04:48 PM

nri narendra joshi reminisces old memories om prakash chautala

करीब अढ़ाई दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसायी बनने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप प्रमुख नरेंद्र जोशी वर्षों बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मनाली में मिले तथा पुरानी यादों...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): करीब अढ़ाई दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसायी बनने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप प्रमुख नरेंद्र जोशी वर्षों बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मनाली में मिले तथा पुरानी यादों को ताजा किया। उल्लेखनीय है कि जोशी एक सफल व्यवसायी होने के साथ वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। अमेरिका जाने से पूर्व बतौर पत्रकार उनकी चौटाला से कई मुलाकातें होती रही हैं। जोशी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीति एवं अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा की।

चौटाला ने बताया कि वे अपने जीवन में 150 देशों की यात्रा की है और विश्व के शेष बचे देशों की भी यात्रा करूंगा। उन्होंने कहा कि हर देश की यात्रा से उन्होंने कुछ न कुछ सीखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अमेरिका की कृषि व्यवस्था पर कहा कि वहां जो किसानों का सम्मान है वह भारत में नहीं है। गलत नीतियों के कारण ही भारतीय किसान के लिए खेती घाटे का सौदा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ। हरियाणा की जनता के लिए किसी भी परिस्थिति को सहन कर सकता हूँ। चौटाला ने बताया कि वे अब राज्य के हर गांव का दौरा करूंगा। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका सरकार द्वारा वहां की जनता के लिए उठाए कदमों तथा आर्थिक सहायता की सराहना की। जब कि भारत सरकार द्वारा कोरोना काल में उठाए कदम पर्याप्त नहीं हैं।

कोरोना काल में भारतीय परिवारों ने बहुत कुछ झेला है। परिवार खत्म हुए हैं और अनेकों लोग बेरोजगार हो गए हैं। आज भी यह लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लोगों में असंतोष एवं आक्रोश की भावना है। चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं तथा 12वीं डिग्री हासिल करने के बारे कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं है और यह लोगों के लिए भी प्रेरणा है। इस मौके पर अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के साथ इनेलो प्रदेश सचिव सोनू शर्मा भी थे जिनके साथ उन्होंने फार्म हाऊस का अवलोकन किया और वहां आधुनिक प्रणाली से हो रही खेती को देखा। जोशी ने फार्म हाऊस में ऑर्गेनिक सब्जियों और फलों को देखा। उन्होंने अनार, अमरूद तथा फलम को काफी पसंद किया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!