CM मनोहर लाल के प्रधान सचिव से मिले अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 30 Nov, 2022 10:22 PM

nri narendra joshi from america met principal secretary to cm

अमेरिका जैसे देश में हरियाणा कुरुक्षेत्र से जाकर सफल व्यवसायी बनना हरियाणा ही नहीं देश के लिए भी गर्व की बात है। इस मौके पर जोशी ने प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को अमेरिका आने के लिए भी आमंत्रित किया।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): करीब तीन दशक पूर्व हरियाणा के कुरुक्षेत्र की धरती से अमेरिका में जा कर सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले नरेंद्र जोशी आजकल भारत में आए हुए हैं। जोशी हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर से मिले। इस अवसर पर जोशी ने अमेरिका में अपने व्यवसाय की चर्चा की तो प्रधान सचिव ने अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी की सराहना की कि उन्होंने किस प्रकार अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी. सी. व्यवसाय ही स्थापित नहीं किया, बल्कि वाशिंगटन डी. सी. जिसके अंतर्गत करीब 5 सौ सिटी हैं और वहां विश्व के अग्रणी व्यवसायी हैं। ऐसी जगह पर जोशी ने जे.एम.डी. फर्नीचर ग्रुप के नाम से व्यवसाय करते हुए टॉप टेन में स्थान हासिल किया है। अमेरिका जैसे देश में हरियाणा कुरुक्षेत्र से जाकर सफल व्यवसायी बनना हरियाणा ही नहीं देश के लिए भी गर्व की बात है। इस मौके पर जोशी ने प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को अमेरिका आने के लिए भी आमंत्रित किया। 

 

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने कहा कि अमेरिका में भी उमाशंकर की कार्यप्रणाली की लोग सराहना करते हैं। अप्रवासी भारतीय मनोहर टीम के विश्वसनीय उमाशंकर को अमेरिका भी आने का न्योता दे रहे है। नरेंद्र जोशी हाल ही में चंडीगढ़ आगमन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल से भी मिले थे। विदेशों में गीता जयंती जैसे महोत्सव मनाने के लिए उन्होंने डॉ अमित अग्रवाल को सुझाव दिया था कि अप्रवासी भारतीय यह चाहते हैं कि अमेरिका जैसे देश में भी गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाए।

 

गौरतलब है कि इस साल कनाडा के अंदर भी गीता जयंती महोत्सव बनाया गया है। इसके लिए नरेंद्र जोशी ने डॉ अमित अग्रवाल इससे कहा कि अगर सरकार अनुमति दें तो ए प्रवासी भारतीय मिलकर इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन कर सकती है। डॉ अमित अग्रवाल ने भी अपना तथा सरकार का सकारात्मक रूप नरेंद्र जोशी को दिखाते हुए कहा था कि गीता जैसे पुत्र वा धार्मिक ग्रंथों के संदेश को अगर अप्रवासी भारतीय मिलकर विदेशों में पहुंचाना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  से इस मामले में चर्चा अवश्य करेंगे।

 

डॉ अमित अग्रवाल ने नरेंद्र जोशी के सुझावों को सुनते हुए कहा था कि गीता जयंती जैसे महोत्सव जब भारत में मनाए जाते हैं और जो विदेशी भारतीय इस अवसर पर आते हैं उनको हर सुख सुविधा सरकार दे इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। नरेंद्र जोशी ने उनसे कहा था कि विदेशों से आने वाले आगंतुकों के लिए स्पेशल एन आर आई डेक्स मिलने चाहिए तथा इसके अलावा अप्रवासी भारतीयों के वाहन को पार्किंग पास तो था हमने जो सुविधाएं सरकार दे सकती है वह दे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!