अब ये होंगे हरियाणा के राज्यपाल, जानें अपने नए गवर्नर के बारे में

Edited By Shivam, Updated: 21 Aug, 2018 10:39 PM

now this person will governor of haryana know about your new governor

देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्या को नियुक्त किया गया है। सत्यदेव देव आर्या...

ब्यूरो: देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्या को नियुक्त किया गया है। सत्यदेव देव नारायण आर्या जो एस एन आर्या के नाम से जाने जाते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता रहे और बिहार राज्य से संबंध रखते हैं। एस एन आर्या बिहार में खान एवं भूविज्ञान मंत्री रह चुके हैं। वे अपने विधान सभा क्षेत्र राजगीर से आठ बार विधायक रह चुके हैं। हरियाणा में वे 17वें राज्यपाल के रूप में प्रदेश की कमान संभालेंगे। एक जुलाई 1947 को जन्मे सत्यदेव नारायण ने एमए एलएलबी पार्ट वन की शिक्षा प्राप्त की है। खेती और समाज सेवा से जुड़े कार्य करना उनको पसंद हैं।

सरकार ने बदले कई राज्यों के राज्यपाल, लाल जी टंडन बिहार के नए राज्यपाल

पूर्व गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी के बारे में जानें
बता दें कि एसएन आर्या से पहले हरियाणा प्रदेश की बागडोर गवर्नर के रूप में प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी संभाल रहे थे, जिन्हें अब त्रिपुरा राज्य की बागडोर थमाई गई है। उल्लेखनीय है कि वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हैं, जिन्हें जुलाई 2014 हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे हरियाणा के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा के कार्यकाल पूरा होने नियुक्त किए गए थे। पूर्व प्रोफेसर सोलंकी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!