अब अंतरिक्ष से रखी जा रही हरियाणा के किसानों पर नजर, जानिए क्यों

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Oct, 2018 12:41 PM

now look at the farmers of haryana being kept from space know why

फतेहाबाद में प्रशासन के बार-बार हिदायत देने के बावजूद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। फतेहाबाद में 25 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर तक 180 जगहों पर पराली जलाई गई है, जिसकी तस्वीरें विभाग ने सैटेलाइट (हरसेक) के माध्यम ली हैं। अब इन किसानों को...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में प्रशासन के बार-बार हिदायत देने के बावजूद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। फतेहाबाद में 25 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर तक 180 जगहों पर पराली जलाई गई है, जिसकी तस्वीरें विभाग ने सैटेलाइट (हरसेक) के माध्यम ली हैं। अब इन किसानों को विभाग के कर्मचारियों और नंबरदार के माध्यम से चिह्नित कर नोटिस भेजा जाएगा। ये चित्र सैटेलाइट से लिए गए हैं और हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र ने इन्हें फतेहाबाद प्रशासन को भेज दिया है। फतेहाबाद में पराली जलाने के अधिकतर मामले टोहाना इलाके से संबंधित हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले वर्ष कृषि विभाग द्वारा किसानों को पराली जलाने के मामले में नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अधिकांश किसानों ने नोटिस की कोई परवाह नहीं की। जबकि 695 किसानों ने 26 लाख 50 हजार की जुर्माना राशि कृषि विभाग को अदा की थी। बाकी बचे किसानों को कृषि विभाग ने दूसरा नोटिस जारी किया हुआ है। अगर ये किसान जुर्माना नहीं भरते तो राजस्व विभाग लैंड रिकवरी एक्ट के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। वहीं, अगर इस बार भी ये किसान पराली जलाते हुए पकड़े जाते हैं तो उसके बाद सख्त सजा का प्रावधान है।

PunjabKesari

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर बलवंत सहारण ने बताया कि हरसेक के द्वारा उन्हें पराली जलाने के चित्र प्राप्त हो चुके हैं। 21 अक्टूबर तक जिन किसानों ने पराली जलाई है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के अनुसार, पराली को आग लगाने से पर्यावरण दूषित होता है। इससे जहरीला धुआं मानव के शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ट्रिब्यूनल ने सरकार को सख्त आदेश दे रखे हैं कि 2 एकड़ में पराली जलाने वाले को 2500 रुपए, 5 एकड़ में आग जलाने वाले किसान को 5 हजार और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आग लगाने वाले किसानों से 15 हजार जुर्माना वसूला जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!