अब कुरुक्षेत्रवासियों का दिल्ली व चंडीगढ़ का सफर होगा और आसान

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Jan, 2020 04:41 PM

now kurukshetra residents will travel to delhi and chandigarh easier

नववर्ष पर कुरुक्षेत्रवासियों को सरकार की तरफ से चंडीगढ़ और दिल्ली का सफर और सहज बनाने की सौगात दी जा रही है। इस सौगात के तहत कुरुक्षेत्र डिपो को 6 नई बसें मिल रही हैं, इन 6 में से 3 बसें जल्द ही कुरुक्षेत्र डिपो को सुपुर्द कर दी जाएंगी। थानेसर...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): नववर्ष पर कुरुक्षेत्रवासियों को सरकार की तरफ से चंडीगढ़ और दिल्ली का सफर और सहज बनाने की सौगात दी जा रही है। इस सौगात के तहत कुरुक्षेत्र डिपो को 6 नई बसें मिल रही हैं, इन 6 में से 3 बसें जल्द ही कुरुक्षेत्र डिपो को सुपुर्द कर दी जाएंगी। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए बताया कि नववर्ष के आगमन पर ही सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्रवासियों को एक नायाब तोहफा दिया जा रहा है, इस तोहफे के रूप में कुरुक्षेत्र डिपो को 6 नई बसें किलोमीटर स्कीम के तहत उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वहीं, शेष 3 बसें अगले कुछ दिनों में दे दी जाएंगी। यह 3 बसें दिल्ली और चंडीगढ़ के रूट पर चलाई जाएंगी और कुरुक्षेत्रवासियों को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा मिल पाएगी। 

इन बसों का टाइम टेबल और शैड्यूल परिवहन विभाग के महाप्रबंधक को तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और इन तीनों बसों को शैड्यूल के अनुसार दोनों लम्बे रूट पर रवाना कर दिया जाएगा। इसके बाद 3 शेष बसों को भी कुरुक्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न रूट पर भेजा जाएगा। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नववर्ष पर रोडवेज विभाग को कई और प्रोजैक्ट की सौगात देने जा रही है। इस सौगात के तहत पिपली चौक पर करोड़ों रुपए की लागत से कुरुक्षेत्र बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रोजैक्ट के लिए सरकार की तरफ से राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। इस बस स्टैंड का आधुनिक डिजाइन भी तैयार किया जा रहा है। 

इस प्रोजैक्ट पर सरकार बहुत तेजी के साथ कार्य कर रही है। इस प्रोजैक्ट के अलावा सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड की वर्कशॉप को भी मॉडल वर्कशॉप का स्वरूप दिया जा रहा है। इस वर्कशॉप में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए की राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस वर्कशॉप के नवनिर्माण होने से परिवहन विभाग के कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और बसों का रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!