Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2019 04:07 PM
अब यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर भी इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस रुकेगी। लोगों को इसकी सुविधा कल से मिलेगी। कल केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया यमुनानगर स्टेशन पर पहुंचकर इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे।
यमुनानगर(सुमित ओवेरॉय): अब यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर भी इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस रुकेगी। लोगों को इसकी सुविधा कल से मिलेगी। कल केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया यमुनानगर स्टेशन पर पहुंचकर इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया आज यमुना नगर के गांव देवधर में कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन करने पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यात्री संघ और लोगों की मांग पर इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव कल से शुरू किया जा रहा है। इसका यमुनानगर स्टेशन पहुंचने पर वह खुद स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि ओर भी ट्रेनों का ठहराव यमुनानगर स्टेशन पर किया जाए।
वहीं सरकार के विरोध में कर्मचारियों द्वार किए जा रहे धरने प्रदर्शन का आने वाले चुनाव में असर पडऩे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने दिलो जान से लोगों ओर कर्मचारियों की सेवा की ही। उन्होंने कहा कि बातचीत से मसले हल होते है और आगे भी ऐसे ही हल होंगे। रत्न लाल कटारिया ने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और बाकी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो चुका है और रही कसर वह 2019 में पूरी कर देंगे।