नगर निगम के चुनावों में पहली बार मेयर को सीधे चुनेगी जनता(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 Nov, 2018 11:14 AM

हरियाणा में 16 दिसंबर को पांच नगर निगमों के चुनाव होने जा रहे है। जिसका ऐलान गुरूवार को चुनाव आयोग द्वारा किया गया है। 5 नगर निगम के चुनावों में हिसार, यमुनानगर, रोहतक, करनाल और.....

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में 16 दिसंबर को पांच नगर निगमों के चुनाव होने जा रहे है। जिसका ऐलान गुरूवार को चुनाव आयोग द्वारा किया गया है। 5 नगर निगम के चुनावों में हिसार, यमुनानगर, रोहतक, करनाल और पानीपत शामिल है। जिसमें 1 से 6 दिसंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 19 दिसंबर को इनकी मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग ने इस बार बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार मेयर का चुनाव डायरेक्ट करवाने का फैसला लिया है। 
PunjabKesari
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आचार संहिता लागू
इस बात की जानकारी देते हुए इलेक्शन कमीशन का कहना है कि जैसे कि चुनाव डायरेक्ट होगा तो इसमें कानून व्यवस्था पर भी जोर दिया जाएगा। जिसके चलते बूथों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही गुरूवार 12 बजे से आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। ताकि किसी भी तरह की अड़चन वोटिंग के दौरान न हो। 

देना होगा खर्च का ब्यौरा
कमीशन ने कहा कि इस बार चुनाव में मेयर के पद पर चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार 20 लाख की राशि खर्च कर सकता है। वहीं पार्षद 5 लाख और कमेटी पार्षद 2 लाख की राशि खर्च कर सकता है। जिसके चलते सभी उम्मीदवारों को 30 दिन के अंदर डिप्टी कमीश्नर को खर्च का सारा ब्यौरा देना होगा। चाहे फिर वो उम्मीदवार चुनाव जीते या फिर हारे। दोनों ही सुरत में ये अनिवार्य है। 
PunjabKesari
ईवीएम मशीन के जरिए होगा चुना
जानकारी देते हुए कमीशन ने बताया कि सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर का इलेक्शन डायरेक्ट नहीं है। वो उसी तरह से होगा जैसे अब तक होता आया है। आज चंडीगढ़ में इलेक्शन कमीशन द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें इस बारे में जानकारी दी गई। आयोग ने कहा कि चुनाव ईवीएम मशीन के जरिए किए जाएंगे। जिसमें कैंडिडेट का फोटो भी होगा। वही पद के अनुसार कलर भी अलग-अलग होगा। जिसमें मेयर के लिए पिंक बैलट पेपर तथा पार्षद के लिए सफेद बैलट पेपर होगा।  

नोटा को लेकर इस बार चुनाव में बड़ा बदलाव
चुनाव आयोग ने इस बार के चुनावों में नोटा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इस बार नोटा भी कैंडिडेट होगा। जिसके चलते अगर इलेक्शन में नोटा को हाईऐस्ट वोट मिलते हैं तो चुनाव दोबारा होंगे। जिसमें पहली बार भाग लेने वाले कैंडिडेंट को बाहर कर दिया जाएगा। बता दें कि देश में पहली बार नगर निगम के चुनावों में नोटा को लागू किया जा रहा है। 
 
 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!