LS election 2019- हरियाणा में आज तक कोई महिला आजाद सांसद नहीं चुनी गई

Edited By Shivam, Updated: 25 Mar, 2019 12:45 PM

none of women independents elected in haryana till date in ls elections

हरियाणा में आज तक कोई महिला आजाद सांसद नहीं चुनी गई है। हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम और सोनीपत ने आज तक एक बार भी किसी महिला को संसद में नहीं भेजा है। हरियाणा बनने से लेकर अब तक केवल  5 महिलाएं ही पार्टी की टिकट पर लोकसभा तक पहुंची हैं जिसमें...

कैथल (महीपाल): हरियाणा में आज तक कोई महिला आजाद सांसद नहीं चुनी गई है। हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम और सोनीपत ने आज तक एक बार भी किसी महिला को संसद में नहीं भेजा है। हरियाणा बनने से लेकर अब तक केवल  5 महिलाएं ही पार्टी की टिकट पर लोकसभा तक पहुंची हैं जिसमें चंद्रावती, कुमारी शैलजा, सुधा यादव, कैलाशो सैनी और श्र्रुति चौधरी शामिल हैं। सबसे अधिक 3 बार कांग्रेस की कुमारी शैलजा संसद पहुंचीं। वह 2 बार अम्बाला और 1 बार सिरसा आरक्षित सीट पर चुनी गई। इंडियन नैशनल लोकदल (इनैलो) के टिकट पर कैलाशो सैनी 2 बार कुरुक्षेत्र से जीती, तो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ और भाजपा की सुधा यादव महेंद्रगढ़ से एक-एक बार सांसद बनी। 

वोट देने में आगे पर वोट पाने में पीछे महिलाएं
देश  में 2009 के चुनाव में महिलाओं की भागेदारी में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ौतरी हुई, जबकि कुल मतदान के औसत में नाममात्र की बढ़त दिखी थी। उस चुनाव में 55.82 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला था, जबकि कुल मतदान 58.13 फीसदी दर्ज हुआ था। 2014 के पिछले चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

65.54 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाला था। हालांकि कुल मतदान का प्रतिशत भी करीब 8 फीसदी बढ़ा था। इतना ही नहीं, पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वोट प्रतिशत मात्र डेढ़ प्रतिशत ही कम था। पिछले चुनाव में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 67 फीसदी था। अब महिला उम्मीदवारों को मिले मतों का औसत देखें तो पता चलता है कि उन्हें वोट बहुत कम मिलते है। 

1998 में कुल महिला मतदाताओं में से 57.69 फीसदी ने वोट डाला था, जबकि उस चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 61.97 रहा था। 1999 की 13वीं लोकसभा में 55.64 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला था और चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 59.99 रहा था। 2004 में भी चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत मे कमी आई थी और महिलाओं का मतदान प्रतिशत भी घटा था। तब 53.64 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला था। कुल मतदान 58.07 फीसदी रहा था।

1999 में दो महिला बनी सांसद  
1999 के लोकसभा चुनाव में पहली बार 2 महिलाओं महेंद्रगढ़ से भाजपा की सुधा यादव और कुरुक्षेत्र से इनैलो की कैलाशो सैनी सांसद चुनी गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी  महिला सांसद नहीं बन पाई। प्रदेश से पहली महिला सांसद बनने का गौरव जनता पार्टी की चंद्रावती के नाम है। उन्होंने 1977 में पूर्व मुख्यमंत्री चौ.बंसीलाल को हराया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!