इनेलो का जेल भरो आंदोलन,16,300 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Jul, 2018 11:34 AM

nld s jail bharo agitation 16 300 workers arrested

एस.वाई.एल. के निर्माण में देरी के लिए जितनी दोषी भाजपा है उतनी ही कसूरवार कांग्रेस भी है। यह बात नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने दादरी में ‘जेल भरो आंदोलन’ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के 20 महीने बाद...

चरखी दादरी(भूपेंद्र): एस.वाई.एल. के निर्माण में देरी के लिए जितनी दोषी भाजपा है उतनी ही कसूरवार कांग्रेस भी है। यह बात नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने दादरी में ‘जेल भरो आंदोलन’ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के 20 महीने बाद भी भाजपा ने प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली एस.वाई.एल. नहर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की। एस.वाई.एल. के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में नई अनाज मंडी में आयोजित जेल भरो आंदोलन के दौरान जिला दादरी व बाढड़ा से 16 हजार 300 लोगों ने अपनी गिरफ्तारी दीं। जिसके लिए सिटी थाना प्रभारी गौरव शर्मा व एस.डी.एम. ओमप्रकाश देवराला ने रैली स्थल को अस्थायी जेल बनाकर कुछ ही मिनटों बाद सभी को रिहा कर दिया। गिरफ्तारी देने से पहले उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य में जैसे भाजपा की सरकार है इससे पहले वैसे ही कांग्रेस की हुआ करती थी, लेकिन देश व प्रदेश में इन दलों की सरकारें होने के बावजूद भी सरकारें नहर निर्माण को लेकर पंजाब सरकार पर दबाव नहीं बना पाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!