राम रहीम की तुलना श्री गुरूगोबिंद सिंह से करने पर फंसे जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष

Edited By Shivam, Updated: 23 Apr, 2019 08:04 PM

nishan singh stranded at ram rahim compared to mr gurgobind singh

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह फिर विवादों में आ गए हैं। निशान सिंह ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तुलना गुरु गोबिंद सिंह ने टोहाना में डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस पर संगत घर में आयोजित नाम चर्चा कार्यक्रम...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह फिर विवादों में आ गए हैं। निशान सिंह ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तुलना गुरु गोबिंद सिंह ने टोहाना में डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस पर संगत घर में आयोजित नाम चर्चा कार्यक्रम में शिरकत के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस में सिखों के धर्मगुरू श्री गुरूगोबिंद सिंह जी से सुनारिया जेल में बंद बलात्कारी और हत्यारे डेरा सच्चा सौदा से कर दी। निशान सिंह ने पीसी में कहा कि जिस तरह से गुरु गोबिंद सिंह को मानवता की सेवा के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उसी तरह गुरमीत सिंह जेल में समाजसेवा के किसी मिशन को पूरा करने के लिए गए हैं।

विवाद के बाद निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी की कोई तुलना नहीं की है। मामले में बिना वजह विवाद पैदा किया जा रहा है। प्रेस कान्फ्रेंस का वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरदार स्वर्ण सिंह ने एक औपचारिक शिकायत चुनाव अधिकारी को दी है। मामले में केस दर्ज करने की मांग की गई है।

रतिया चुनाव अधिकारी को दी गई शिकायत में सरदार स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया है कि निशान सिंह ने हत्या एवं दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे गुरमीत सिंह की तुलना गुरु गोबिंद सिंह से करके सिख भावनाओं को आहत किया है। इसे जानबूझकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए और निशान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

निशान सिंह के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए सिख संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने सिख संगत से जजपा प्रदेशाध्यक्ष का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उन्होंने निशान सिंह से सिख संगत से माफी मांगने की मांग रखी है। दादूवाल ने उन राजनीतिक प्रतिनिधियों के भी बायकाट का आह्वान किया है जो डेरा सच्चा सौदा में जाकर वोट मांग रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!