कौशिक के पास सांगवान की राह पर चलने का मौका

Edited By Shivam, Updated: 08 Apr, 2019 11:53 AM

news of sonipat loksabha seat haryana

भाजपा द्वारा सोनीपत संसदीय क्षेत्र से रमेश कौशिक  पर दांव लगाने से साफ हो गया है कि भाजपा इस क्षेत्र के चुनावी समर में 3 विधानसभा क्षेत्रों वाले जींद जिले पर दांव...

जींद (जसमेर): भाजपा द्वारा सोनीपत संसदीय क्षेत्र से रमेश कौशिक  पर दांव लगाने से साफ हो गया है कि भाजपा इस क्षेत्र के चुनावी समर में 3 विधानसभा क्षेत्रों वाले जींद जिले पर दांव लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

रमेश कौशिक के पास अब सोनीपत के पूर्व सांसद स्व. किशन सिंह सांगवान की राह पर चलने का मौका भी है। दरअसल इस सीट से किशन सिंह सांगवान के अलावा कोई भी लगातार सांसद नहीं बन पाया। सोनीपत संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदारों में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आई.ए.एस. बेटे बृजेंद्र सिंह भी शामिल थे जिन्हें टिकट दिए जाने की सूरत में बीरेंद्र सिंह ने खुद राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी तो उचाना से भाजपा विधायक व बृजेंद्र सिंह की माता प्रेमलता ने सी.एम. मनोहर लाल से अपने बेटे के लिए टिकट मांगी थी।

6-3 के अंतर की वजह से भाजपा ने जींद पर नहीं खेला दांव
भाजपा ने बृजेंद्र सिंह की बजाय रमेश कौशिक पर ही दाव लगाया। टिकट के मामले में रमेश कौशिक इसलिए भारी पड़े कि वह उस जिले से हैं, जिसके 6 विधानसभा क्षेत्र सोनीपत संसदीय क्षेत्र में आते हैं जबकि बृजेंद्र सिंह उस जींद जिले से हैं, जिसके 3 विधानसभा क्षेत्र ही सोनीपत संसदीय क्षेत्र में हैं। इसके अलावा बृजेंद्र सिंह का गृह निर्वाचन क्षेत्र उचाना कलां भी सोनीपत संसदीय क्षेत्र की बजाय हिसार संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यही वजह रही कि रमेश कौशिक सोनीपत से भाजपा टिकट के मामले में आई.ए.एस. बृजेंद्र सिंह पर भारी पड़े।

सोनीपत से जींद का कोई भी नेता नहीं बन पाया है सांसद
सोनीपत संसदीय क्षेत्र 1977 में अस्तित्व में आया था। तब से अब तक लोकसभा के जितने भी चुनाव हुए, उनमें सोनीपत जिले के नेता ही लोकसभा में पहुंचे। जींद जिले का कोई नेता इस संसदीय सीट से लोकसभा में नहीं पहुंचा है। इसकी वजह यह है कि सोनीपत संसदीय क्षेत्र से जींद जिले के नेता पर दाव लगाने की हिम्मत प्रमुख राजनीतिक दल नहीं कर पा रहे। 2009 में हिसार के निवर्तमान कांग्रेसी सांसद जयप्रकाश भी सोनीपत से कांग्रेस की टिकट चाह रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाई थी। वजह यह थी कि जयप्रकाश उर्फ जे.पी. जींद से जुड़े हुए हैं। 2004 में इनैलो ने जरूर जींद जिले के जुलाना विधानसभा क्षेत्र की कृष्णा मलिक को सोनीपत से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रही थीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!