अम्बाला से शैलजा, रोहतक से दीपेन्द्र कांग्रेस उम्मीदवार

Edited By Shivam, Updated: 14 Apr, 2019 10:47 AM

news of congress candidates in haryana loksabha

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए आज हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 18 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। वीरवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के बाद माना जा रहा था कि यह घोषणा वीरवार देर रात या शुक्रवार को कर...

 नई दिल्ली/फरीदाबाद/चंडीगढ़ (वार्ता/महावीर/बंसल/): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए आज हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 18 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। वीरवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के बाद माना जा रहा था कि यह घोषणा वीरवार देर रात या शुक्रवार को कर दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने यह सूची शनिवार सायं को जारी की। इस सूची में फरीदाबाद से ललित नागर, गरुग्राम से कै. अजय यादव, भिवानी-महेंदगढ़ श्रुति चौधरी, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला से कुमारी शैलजा, सिरसा से अशोक तंवर को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। अनुमान है कि बाकी बची 4 सीटों की घोषणा कांग्रेस अगले 2 दिनों में कर देगी। 

वहीं, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, करनाल व हिसार सीट पर संशय बरकरार है। नवीन जिंदल द्वारा चुनाव लडऩे से मना करने के चलते वहां से कांग्रेस किसी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी। ऐसे में जय प्रकाश, कैलाशो सैनी तथा स. निर्मल सिंह का नाम चर्चा में है। करनाल को लेकर पेंच फंसा हुआ है कि मराठा वीरेंद्र वर्मा या फिर कुलदीप शर्मा में से किसे टिकट दी जाए। सोनीपत को लेकर भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा और विधायक जंगबीर मलिक का नाम चर्चाओं में है। हिसार में कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि पार्टी हाईकमान उन्हें ही मैदान में उतारना चाहती है। वहीं, मध्य प्रदेश की ङ्क्षभड सुरक्षित सीट से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह और धार अनुसूचित जनजाति सुरक्षित सीट से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया गया है। 

उधर, उत्तर प्रदेश में मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से रामशंकर भार्गव के स्थान पर आर.के. चौधरी को टिकट दिया गया है। अम्बेदकर नगर से उम्मेद सिंह , गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राज किशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा, चंदौली से शिव कन्या कुशवाहा और भदोही से रमाकांत यादव को टिकट दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!